मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना 2023 आवेदन (पंजीकरण) ऑनलाइन लाभार्थी सूची| Mukhyamantri Parivar Samriddhi Yojana Benificiary List| MMPSY Apply | Registration for Mukhyamantri Parivar Samriddhi Yojana Portal| परिवार समृद्धि योजना पात्रता ज़रूरी कागज़ात|
परिवार समृद्धि योजना 2023: हरियाणा सरकार वैसे तो प्रदेश के लोगों की भलाई के लिए बहुत सी योजनाएं लेकर आती है। जिनसे हरियाणा वासियों को काफी लाभ भी पहुँचता है। इसी तरह की एक नई योजना जिसका नाम हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना है। इसकी शुरुआत प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा की गई है। यह योजना हरियाणा सरकार की अच्छी स्कीमों में से एक है। इसमें लाभार्थी को ₹6000 तक की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा पेंशन तथा जीवन बीमा के लाभ भी योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाएंगे।
इस योजना के लिए आपको आवेदन कैसे करना है? परिवार समृद्धि योजना की पात्रता क्या रहेगी? और आवश्यक दस्तावेज़ क्या है? इस सब की जानकारी आपको इस पेज के ऊपर नीचे मिल जाएगी।
Page Content Points
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना 2023
परिवार समृद्धि योजना हरियाणा सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। इस योजना के द्वारा राज्य की सभी पात्र लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाया जाएगा। इसमें हर एक परिवार को हर महीने ₹500 की सहायता राशि दी जाएगी। जो की सालाना लगभग ₹6000 होता है। ना सिर्फ यह सहायता राशि का भर्ती को मिलेगी बल्कि दुर्घटना बीमा का लाभ तथा पेंशन का लाभ इसके अलावा जीवन बीमा भी प्रदान किया जाएगा।
इस परिवार समृद्धि योजना के द्वारा हरियाणा राज्य में उन लोगों की सहायता जाएगी जोकि आर्थिक रूप से पिछड़े हुए हैं। इनमें विशेषता वे लोग होते हैं जो अपने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने भर का ही धन कमा पाते हैं। ऐसे में अगर परिवार का कोई सदस्य बीमार हो जाए या फिर उन्हें ही कुछ हो जाए तो इस स्थिति में परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। इस बात को ध्यान में रखते हुए हरियाणा की खट्टर सरकार इन पिछड़े हुए परिवारों को आर्थिक मदद पहुंचाने की कोशिश कर रही है। इस योजना में दी जाने वाली सुविधाएं इन परिवारों को सुरक्षा तथा समृद्धि प्रदान करेगी।
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना 2023 एक नजर में
योजना | मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना |
जारीकर्ता | हरियाणा सरकार |
योजना सुझाव | मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर |
योजना का उद्देश्य | सामाजिक सुरक्षा |
योजना के लाभार्थी | हरियाणवी लोग |
वेबसाइट | https://cm-psy.haryana.gov.in/#/ |
योजना की विशेषताएं
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना लगभग 4 योजनाओं का समावेश है। और समृद्धि योजना के अंतर्गत योजनाओं को लाया गया है।
- पीएम श्रमयोगी मानधन योजना।
- प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना।
- मुख्यमंत्री सुरक्षा बीमा योजना।
- पीएम किसान मानधन योजना।
देखा जाए तो मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना में जो लाभ दिए जा रहे हैं वह अधिकांशत: इन उपरोक्त योजनाओं से मिलने वाले लाभ ही हैं।
इसका लाभ यह है कि लाभार्थी को इन विभिन्न योजनाओं के लिए अलग अलग आवेदन नहीं करना होगा। एक योजना के लिए आवेदन करने से उन्हें सभी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है।
योजना के लिए पात्रता
- परिवार समृद्धि योजना के लिए हरियाणा का स्थाई निवासी ही आवेदन कर सकता है।
- परिवार की वार्षिक आय ₹180000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 से लेकर 50 वर्ष के मध्य होने आवश्यक है।
- व्यक्ति के नाम पर अकाउंट नंबर होना जरूरी रहेगा।
परिवार समृद्धि योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड नंबर।
- व्यक्तिगत पहचान पत्र।
- स्थाई निवास पहचान पत्र।
- फोटोग्राफ पासपोर्ट साइज।
- मोबाइल नंबर।
- बैंक अकाउंट नंबर तथा उसके सारे डिटेल जैसे की पासबुक।
परिवार समृद्धि योजना के लिए आवेदन
हरियाणा मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना 2023 के लिए आवेदन करने की विधि इस प्रकार से है:-
सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट के ऊपर परिवार रजिस्टर करना होगा।
- इसके लिए एमएमपीएसबाय की आधिकारिक वेबसाइट के ऊपर आपको जाना होगा। Click Here for Website.
- आप जैसे ही पहले पेज के ऊपर जाएंगे इसके ऊपर आपको Login कुछ इस तरह का ऑप्शन दिखाई देगा।
- इसके ऊपर आपको क्लिक करना है।
- जैसे ही आप कभी करेंगे आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। इस पेज के ऊपर आपको अपना लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालना होगा।
- अगर आपके पास लॉगइन आईडी और पासवर्ड नहीं है तो। दर्शाई गई वेबसाइट के ऊपर आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा इसके लिए साइन अब ऑप्शन या फिर इफनॉट रजिस्टर्ड एंड साइन अप के ऊपर क्लिक करें।
- इसमें आप को पूछी गई जानकारी के अनुसार अपनी डिटेल भरने हैं।
- इसके बाद आपका रजिस्ट्रेशन होगा तथा आपको लॉगइन आईडी और पासवर्ड मिलेगा।
- इस आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आप साइन इन कर सकते हैं।
Apply Online on Mukhyamantri Parivar Samriddhi Yojana Portal
Registration for Mukhyamantri Parivar Samriddhi Yojana:-
- अब आपको वेबसाइट के ऊपर साइन इन होने के बाद अप्लाई स्कीम ऑप्शन के ऊपर क्लिक करना होगा।
- आप अप्लाई स्कीम ऑप्शन के ऊपर क्लिक करेंगे आपके सामने एक पेज जाएगा जिसके ऊपर लिखा होगा do you have any familyID.
- अगर है तभी yes के ऊपर क्लिक करें, नहीं तो नो के ऊपर क्लिक करें।
- के पास फैमिली आईडी है और आपने Yes का ऑप्शन सिलेक्ट किया है तो फैमिली आईडी भरने के बाद सर्च का बटन प्रेस करें।
- अगर आपकी फैमिली के सारी डिटेल आते हैं तो आपको अप्लाई करने वाले फार्म के ऊपर कम डिटेल भरने की जरूरत रहेगी।
- अगर आपके पास फैमिली आईडी नहीं है तो उसके लिए फैमिली आईडी फॉर्म आपके पास No ऑप्शन के ऊपर क्लिक करने के बाद खुल जाएगा।
- इसमें आप अपने परिवार की पूरी जानकारी को भरें।
- पूरे परिवार के आधार कार्ड नंबर। सदस्यों का नाम।
- इसके बाद परिवार की जानकारी को सेव करने के लिए सेव बटन प्रेस करें।
- इसके बाद ही आप योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।
- योजना के लिए आवेदन पूरा होने के बाद आपको सबमिट का बटन प्रेस करना है।
- इसके बाद अगर आप प्रिंटआउट निकलवाना चाहते हैं तो आप डाउनलोड भी कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको download file as PDF ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
इस तरह से आपका आवेदन पूरा होगा।
Mukhyamantri Parivar Samriddhi Yojana Benificiary List
मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना 2023 ऑनलाइन लाभार्थी सूची देखने के लिए आपको निम्न प्रोसेस फॉलो करनी होगी:-
- सबसे पहले वेबसाइट पर जाएँ।
- चेक करें कि लाभार्थी सूची कि जानकारी उपलव्ध है या नहीं।
- अगरहै तो लॉग इन करे।
- इसके बाद Benificiary List आप्शन पर क्लिक करें।
- फिर अपनी फैमिली आईडी डालें।
- आपकी जानकारी सामने आ जाएगी।
अगर आप योजना से स्म्वंधित और कोई जानकारी लेना चाहते हैं तो अपना प्रश्न कमेंट बॉक्स में ज़रूर लिखें धन्यवाद।