Suman Yojana 2023 | PMMVY Yojana 2023 |Eligibility for Suman Yojana| Registration Form of Suman Yojana | Helpline of Suman Yojana
केंद्र सरकार महिलाओं के लिए बहुत सी लाभकारी योजनाएं लेकर आती है। यह योजनाएं ना सिर्फ़ महिलाओं के लिए लाभकारी हैं। बल्कि इन योजनाओं से बहुत सी महिलाएं आत्मनिर्भर भी हो रही हैं। इसी कड़ी में गर्भवती महिलाओं के लिए भी भारत सरकार नई योजना लेकर आई है। फिर योजना का नाम है सुमन योजना। जिसका पूरा नाम है सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना। हम आपको सुबह स्कीम के बारे में पूरी डिटेल जानकारी देंगे जो इस इस वक्त उपलब्ध है।
MCP Card : इस योजना के साथ गर्भवती महिला को एमसीपी कार्ड भी मिलेगा। इस कार्ड में महिला की गर्भावस्था तथा शिशु की सेहत का पूरा विवरण होगा। इससे ना सिर्फ महिला और उसके परिवरवालों को जानकारी मिलेगी बल्कि सरकार के को भी बच्चों का डाटा हासिल करने तथा उन्हें कब और कौन से इलाज की आवश्यकता है या बचे और माता का पूर्ण टीकाकरण हुआ है या नहीं।
Page Content Points
Suman Yojana 2023
Surakshit matritva ashvasan yojana भारत सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओं के लिए दी गई अच्छी सौगात है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के द्वारा भारत के जारी आंकड़ों में इस बात का खुलासा हुआ है कि अभी भी बहुत सी महिलाएं घर पर ही प्रसव करवा लेती है। जिस कारण ना सिर्फ बच्चे को खतरा होता है बल्कि माता को भी पूरा खतरा बना रहता है। महिलाएं घर पर प्रसव इसलिए करवा लेती है क्योंकि यह एक सस्ता विकल्प होता है ।जिसमें किसी भी तरह के अधिक आर्थिक क्षति नहीं होती। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा इस योजना का शुभारंभ किया गया है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य नवजात शिशु मृत्यु दर को कम करना । साथ में गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले खतरों को कम करना है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रसव के दौरान ही मदर और नवजात शिशु को सुरक्षा की अधिक आवश्यकता होती है। यह देखने में आया है कि गर्भावस्था के शुरुआती दिनों से लेकर प्रसव के समय तक और इसके बाद भी बहुत सी महिलाएं आवश्यक दवाइयों का सेवन नहीं करती। जिसके कारण महिला को पूरा पोषण तथा ट्रीटमेंट नहीं मिल पाता। यह सब आर्थिक स्थिति ठीक ना होने के कारण होता है। अस्पताल कम जाने तथा अगर कोई बीमारी है तो, समय पर इलाज हां मिल पाने के कारण नवजात शिशु और माता दोनों की जान को खतरा रहता है।
PM Matritva Vandana सुमन योजना 2023 का मुख्य उद्देश्य
- इस योजना का मुख्य उद्देश्य सुरक्षित प्रसव सुविधा उपलब्ध करवाने की गारंटी रहेगी।
- ना सिर्फ़ प्रसव बल्कि गर्भावस्था के दौरान कम से कम 4 बार गर्भवती महिला की जांच होगी।
- इस जांच के दौरान ही पता चलेगा कि शिशु तथा गर्भवती महिला की सेहत कैसी है।
- किसी इलाज की आवश्यकता होगी तो वह इलाज तुरंत उपलब्ध करवाया जाएगा।
- इलाज में होने वाले सारे खर्चे सरकार के द्वारा ही वहन किए जाएंगे।
- गर्भवती महिला तथा उसके परिवार को किसी भी तरह से कोई भी खर्च नहीं उठाना पड़ेगा।
- प्रसव से पहले तथा प्रसव के 6 महीने बाद तक सरकार के द्वारा गर्भवती महिला तथा उसके शिशु मुफ्त में जांच तथा दवाइयां उपलब्ध करवाई जाएंगी।
- शिशु को अगर कोई बीमारी है तो इसके इलाज के लिए सारी मदद सरकार के द्वारा ही देय होगी।
सुमन योजना 2023 के अंतर्गत मिलने वाली संभावित सुविधाएं
- गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में चेकअप की सुविधा।
- पूर्ण गर्भावस्था के दौरान कम से कम चार शिशु तथा गर्भवती महिला के चेकअप।
- अगर कोई गर्भ से संबंधित समस्या है तो समय-समय पर डॉक्टर के द्वारा निर्देशित चेकअप।
- गर्भवती महिला को फ्री कैल्शियम और आयरन तथा फोलिक एसिड सप्लीमेंट उपलब्ध करवाना।
- अगर गर्भवती महिला को कुपोषण की समस्या है तो उसके लिए अतिरिक्त फूड सप्लीमेंट उपलब्ध करवाना।
- गर्भवती महिला का गर्भावस्था के दौरान टीकाकरण।
- जिसमें की टेटनस और अन्य जरूरी टिके शामिल है।
- प्रसव के दौरान होने वाली जटिल समस्याओं तथा इसके द्वारा ऑपरेशन की नौबत आने पर फ्री ऑपरेशन सुविधा।
- प्रसव के लिए अस्पताल पहुंचने तक तथा प्रसव के बाद घर पहुंचने के लिए फ्री यातायात की सुविधा उपलब्ध करवाना।
- शिशु को कोई बीमारी होने की स्थिति में फ्री इलाज उपलब्ध करवाना।
- गर्भावस्था के दौरान महिला और बच्चे को अगर कोई समस्या है तो उसका इलाज बिना किसी अतिरिक्त खर्चे की उपलब्ध करवाने का संकल्प।
सुमन योजना हेल्पलाइन नंबर
- सुमन योजना के अंतर्गत अभी तक कोई विशेष नंबर जारी नहीं किया गया है लेकिन आप 102 और 108 एंबुलेंस सेवा नंबर के ऊपर कॉल कर सकते हैं। आपको उचित सहायता मिल जाएगी।
- योजना में अगर कोई नंबर जैसे ही उपलब्ध होगा आपको इसकी जानकारी समयानुसार उपलब्ध करवा दी जाएगी।
Suman Yojana 2023 Eligibility (पात्रता)
- योजना के अंतर्गत अभी तक पात्रता का कोई भी प्रावधान नहीं दिया गया है। लेकिन संभावित पात्रता निम्नलिखित हो सकती है।
- क्योंकि यह योजना गर्भवती महिलाओं के लिए है इसलिए पहली पात्रता गर्भवती महिला होना।
- योजना आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए है। तो जिस जाति विशेष या वर्ग से संबंधित है उसका प्रमाण पत्र।
- योजना भारत में मान्य है इसलिए भारतीय होना आवश्यक रहेगा।
Suman Yojana 2023 Documents(दस्तावेज)
योजना के लिए संभावित दस्तावेज इस प्रकार हो सकते हैं:-
- आधार कार्ड नंबर।
- वोटर आईडी कार्ड।
- इनकम सर्टिफिकेट (पूछे जाने पर)।
- जाति या वर्ग विशेष से संबंधित दस्तावेज मांगे जाने पर उपलब्ध करवाने होंगे।
PMMVY Yojana Registration for Suman Yojana 2023
अप्लाई करने के दो माध्यम रहेंगे।
- एक होगा ऑनलाइन
- दूसरा होगा ऑफलाइन
सुमन योजना में ऑनलाइन माध्यम से अप्लाई करें
- इस योजना के लिए अप्लाई करने के लिए सरकार के द्वारा अलग पोर्टल उपलब्ध होगा।
- इसमें भी नीचे दी गई जानकारी के अनुसार अप्लाई करना होगा।
- सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं जैसे कि यह वेबसाइट है, https://pmsma.nhp.gov.in/
- इस वेबसाइट के ऊपर आपको रजिस्टर करना होगा।
- टाइप सिलेक्ट करना है।
- टाइप सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने फार्म आएगा।
- फार्म भरने के साथ आपको अपने डॉक्यूमेंट भी अपलोड करने होंगे।
- इसके बाद फार्म को सबमिट कर दें।
इस योजना में ऑफलाइन माध्यम से अप्लाई
- यह बहुत ही आसान तरीका है।
- इसमें आपको अपने नजदीकी हॉस्पिटल या डिस्पेंसरी जाना होगा।
- अब उन्हें गर्भवती महिलाओं के लिए जारी योजनाओं के बारे में पूछें।
- अब सुमन योजना का फार्म कैसे भरना है तथा क्या दस्तावेज जरूरी होंगे यह सारी जानकारी आप उनसे ले सकते हैं।
तो यह थी सुमन योजना भारत सरकार के बारे में उपलब्ध जानकारी। अगर आप कोई और जानकारी इस योजना के बारे में चाहते हैं तो हमें कमेंट बॉक्स में अपना प्रश्न लिखें। आपको समय पर योजना से संबंधित जानकारी मिल जाएगी। धन्यवाद।
It is a scheme to help the ladies (Maternity) who are pregnant and almost not able to get the treatment of them on their own. Financial and medical help is provided as per requirements.
Pradhan Mantri Matrtva Vandana Yojana is the full name of this scheme.
A minimum of 19 Years of age is required to take the benefits.